उत्तराखंड: ट्रक ने बाइक को मारी भीषण टक्कर, पुलिसकर्मी की पत्नी की मौत

काशीपुर में सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की पत्नी की मौत हो गई. वहीं पुलिसकर्मी का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Kashipur News: Policeman wife dies in Kashipur
Image: Policeman wife dies in Kashipur

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार होते हादसों से लोग बेवक्त ही अपनी जान गंवा रहे हैं। कभी तेज रफ्तार और कभी खराब सड़कें लोगों के लिए मौत का सबब बन रही हैं। पहाड़ों पर गाड़ी चलाना वैसे भी खतरे से खाली नहीं है और उसके ऊपर से पहाड़ों पर दौड़ते ट्रक तेज रफ्तार में ट्रक चलाते हैं जिससे बड़ी दुर्घटना होने का डर लगा रहता है और कई बेकसूर तेज रफ्तार में आ रहे ट्रकों की चपेट में आ जाते हैं। ऐसा ही कुछ काशीपुर में भी देखने को मिला काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में बीते गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जहां पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए थे. 108 की मदद से दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया पुरुष भी इस हादसे में गभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल पुलिस ने महिला के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: भाभी, भाई और मां को तलवार से काट डाला, जानिए उस बेरहम हत्यारे बेटे की कहानी
मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के हल्दुआ गांव की रहने वाले पंकज यादव की शादी 2018 में रुद्रपुर की प्रीति के साथ हुई थी. आपको बता दें की पंकज उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत हैं और देहरादून में तैनात है बीते गुरुवार को प्रीति को अपने जेठ ऋषिपाल यादव के साथ दवाई लेने बाइक से जसपुर गयी थी. वहीं से वापस लौटे समय कुंडा थाने के पास ही पीछे से आ रहे गैस सिलेंडरों से भरे हुए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को राजकीय चिकित्सालय काशीपुर में भर्ती कराया लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी प्रीति जी जान बच नहीं सकी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर जैसे ही प्रीति की मौत की खबर घर पहुंची, वहां कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है