गढ़वाल की साहसी गंगा देवी..दरांती लेकर गुलदार से भिड़ गई, दुम दबाकर भागा आदमखोर

गुलदार ने महिला का हाथ अपने जबड़े में दबा दिया, इस दौरान महिला दूसरे हाथ में पकड़ी दरांती से गुलदार पर वार करने लगी, जिसके बाद गुलदार वहां से भाग खड़ा हुआ।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Pauri Garhwal Ganga Devi: Ganga Devi of Pauri Garhwal beat Leopard away
Image: Ganga Devi of Pauri Garhwal beat Leopard away

पौड़ी गढ़वाल: पहाड़ की जिंदगी मुश्किल ही सही, लेकिन यहां की बहादुर महिलाएं इन मुश्किलों पर जीत हासिल करने का हुनर खूब जानती हैं। हालात कितने ही विषम हों, वो हार नहीं मानतीं। अब पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल में ही देख लें, यहां जान बचाने के लिए पहाड़ी महिला गुलदार से भिड़ गई। महिला ने गुलदार पर दरांती से ताबड़तोड़ वार किए, जिसके बाद गुलदार महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घटना पांथर गांव की है। जहां रविवार शाम गांव में रहने वाली गंगा देवी घर से कुछ दूर खेतों में घास काट रही थी। तभी घात लगाए गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। एक पल के लिए गंगा देवी बुरी तरह डर गईं, लेकिन उन्होंने गुलदार से दो-दो हाथ करने की ठान ली। गुलदार ने महिला का हाथ अपने जबड़े में दबा दिया, इस दौरान गंगा दूसरे हाथ में पकड़ी दरांती से गुलदार पर वार करने लगीं। जिससे गुलदार घबरा कर जंगल की ओर भाग गया। इस बीच गंगा देवी के चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और झाड़ियों की ओर पत्थर फेंक कर गुलदार को गांव से दूर भगाया।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कैंपटी फॉल में सेल्फी लेते वक्त युवक की मौत, देखते ही सन्न रह गए 6 दोस्त
इस तरह गंगा देवी की जान तो बच गई, लेकिन वो गुलदार के हमले में बुरी तरह घायल हुई हैं। उन्हें इलाज के लिए नौगांवखाल के अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद से गांव में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब 2 माह से गुलदार लगातार अलग-अलग गांव में नजर आ रहा है। इस संबंध में वन विभाग को भी सूचित किया गया लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यहां 20 अगस्त को गडोली गांव में मवेशी चरा रहे युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया था। 21 अगस्त को गुलदार ने घर के आंगन में खाना बना रही महिला को शिकार बनाने की कोशिश की। उप जिलाधिकारी संदीप कुमार ने भी गांव में गुलदार के हमलों के बढ़ने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग से गांव में अलग-अलग जगह पिंजरा लगाने को कहा गया है।