Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: प्रदेश में कोरोना के केस थमे जरूर हैं, लेकिन खतरा टला नहीं है। हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेज में अब तक कई मेडिकल स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित मिले हैं, तो वहीं कई जिलों में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के केस भी मिले हैं। पिथौरागढ़, ऊधमसिंहनगर और रुद्रप्रयाग के बाद अब पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में भी डेल्टा प्लस वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। यहां कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट एवाई 12 का एक केस पाए जाने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कप मचा हुआ है। जिले में डेल्टा प्लस वैरिएंट का पहला केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और भी सर्तक हो गया है। विभागीय स्तर पर सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। पेट्रोल पंप, पुलिस बैरियर और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सैंपलिंग की जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के केस मिले थे।