Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: पहाड़ की सड़कें वाहन चालकों के लिए काल बनी हुई हैं। जगह-जगह सड़क हादसे हो रहे हैं, रफ्तार का जुनून लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। मामला ऊधमसिंहनगर के सितारगंज कोतवाली क्षेत्र का है। जहां सिडकुल रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मारे गए एक युवक की पहचान हो गई है, जबकि दूसरा युवक कौन था, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना मंगलवार शाम की है। नानकमत्ता के ग्राम कनपुरा मटिहा निवासी 25 वर्षीय अशोक राणा पुत्र सहदेव राणा बाइक से अपने दोस्त के साथ वापस सितारगंज आ रहा था। बाइक जैसे ही सिडकुल रोड के पास पहुंची, एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। भिड़ंत होते ही दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़े।