Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड की होनहार बेटियां खेलों की दुनिया में खूब नाम कमा रही हैं। देश के लिए मेडल जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ा रही हैं। पिथौरागढ़ की निकिता चंद और निवेदिता कार्की ऐसी ही हुनरमंद बेटियां हैं, जिन्होंने जूनियर एवं यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता है। जूनियर एवं यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन दुबई में हुआ। जिसमें निकिता चंद ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि निवेदिता कार्की रजत पदक जीतने में कामयाब रहीं। चैंपियनशिप का आयोजन 17 अगस्त से 31 अगस्त के बीच हुआ। जिसमें 60 किलो भार वर्ग में निकिता चंद ने गोल्ड मेडल जीता। निकिता ने फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्रतियोगिता के 48 किलो भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में निवेदिता सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहीं। इस मुकाबले में उन्होंने उज्बेकिस्तान की मुक्केबाज को कड़ी टक्कर दी, लेकिन कुछ अंकों के अंतर से वो स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं।