Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना काल में जॉब गंवा चुके लोगों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। देहरादून में जल्द ही रोजगार मेला लगने वाला है। आप भी अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें, नौकरी हासिल करने का इससे बढ़िया मौका दोबारा नहीं मिलेगा। रोजगार मेला कब और कहां आयोजित होगा, और इसमें हिस्सा लेने की प्रक्रिया क्या है। इस संबंध में सारी जानकारी राज्य समीक्षा आप तक पहुंचाएगा। पहले डेट और जगह जान लेते हैं। रोजगार मेला आगामी 10 सितंबर को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून में आयोजित होगा। जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत 16 कंपनियां प्रतिभाग करने जा रही हैं। इनमें कुछ कंपनियां फार्मा और मेडिकल क्षेत्र की हैं। जबकि कुछ कंपनियां फूड डिलीवरी कारोबार से जुड़ी हैं। अब पदों से जुड़ी बातें भी जान लें। कंपनियां कुल 317 अलग-अलग पदों के लिए युवाओं का इंटरव्यू लेंगी। इन पदों में ड्राइवर, फार्मासिस्ट, सेल्स एंड मार्केटिंग मैनेजर, क्वालिटी कंट्रोलर मशीन ऑपरेटर, केमिस्ट और डिलीवरी ब्वॉय के पद शामिल हैं।