Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधमसिंह से एक बुरी खबर सामने आ रही है। यूएसनगर के बाजपुर थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार को ट्रैक्टर के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर पलटने से कोसी नदी में मां और बेटी बह गए। एसडीआरएफ ने मां का शबमव बरामद कर लिया है और बेटी की खोजबीन की जा रही है। मासूम की उम्र 7 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस बच्ची की तलाश कर रही है मगर बच्ची का सुराग अभी तक नहीं मिल पाया है। पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है मगर 24 घंटे के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हादसा बाजपुर की कोसी नदी में हुआ। मां और बेटी की पहचान मुन्नी और 7 वर्षीय सिमरन के रूप में हुई है। बीते मंगलवार को बाजपुर में एक ट्रैक्टर कोसी नदी पार कर रहा था। ट्रैक्टर में सिमरन और मुन्नी बैठे हुए थे। दोनों पलट कर नदी में जा गिरे और टेक लहरों के बीच गुम हो गए। हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया। पुलिस मौके पर।पहुंची और दोनों मां-बेटी को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आज मुन्नी का शव एसडीआरएफ ने बरामद किया है मगर सिमरन का शव अबतक बरामद नहीं हो सका है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम नदी में लापता बच्ची की खोजबीन में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: टांडा रेंज में मिला मादा हाथी का शव, पोस्टमार्टम से होगा मौत का खुलासा