उत्तराखंड: बाइक सवार ने गुलदार के बच्चे को मारी टक्कर, मां ने अब तक 6 लोगों पर किया हमला

एक बाइक सवार ने गुलदार के शावक को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद मादा गुलदार हर इंसान को अपना दुश्मन मान बैठी है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Jaspur Leopard Attacked: Female leopard attacked 6 people in Jaspur
Image: Female leopard attacked 6 people in Jaspur

उधमसिंह नगर: मां सिर्फ मां होती है। अपने बच्चे की जान पर बन आई हो तो वो किसी से भी भिड़ जाती है। अब रामनगर में ही देख लें। यहां बाइक सवार ने गुलदार के बच्चे को टक्कर मारी तो मादा गुलदार हर इंसान से बदला लेने पर उतारू हो गई। उसने क्षेत्र में छह लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद से स्थानीय लोग खौफजदा हैं। समझ नहीं पा रहे कि अब क्या करें। घटना जसपुर की है, जहां गुलदार की धमक कम होने का नाम नहीं ले रही। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के पतरामपुर रेंज के निजामगढ़ गांव में बीती देर रात गुलदार ने छह लोगों पर हमला कर दिया। मादा गुलदार हमलावर क्यों हो गई, इसकी वजह भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार ने गुलदार के शावक को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद मादा गुलदार हर इंसान को अपना दुश्मन मान बैठी है। खासकर बाइक से आने-जाने वालों पर उसकी पैनी नजर है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पहाड़ी से गिरे पत्थर, घास काटने गई छात्रा अनीता की मौत..गांव में मातम
वो बाइक सवारों पर हमला कर रही है। अब तक एक के बाद एक 6 बाइक सवार गुलदार के हमले में घायल हुए हैं। हमले बढ़ने लगे तो लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। जैसे ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची मादा गुलदार अपने बच्चों के साथ गन्ने के खेत में घुस गई। गुलदार के हमले में घायल लोगों में बृजेंद्र सिंह भी शामिल हैं। चश्मदीदों के मुताबिक मादा गुलदार ने बृजेंद्र सिंह के मकान के बाहर बैठे लोगों पर हमला किया। गुलदार के हमले में कुल छह लोगों के घायल होने की खबर है। डर के मारे लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। लोगों में वन विभाग को लेकर भी गुस्सा है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम क्षेत्र में सही से गश्त नहीं कर रही है और ना ही गुलदार को पकड़ने के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं वन अधिकारियों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा और कैमरा ट्रैप लगाने की बात कही है।