Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां तराई पूर्वी वन प्रभाग के डॉली रेंज में मछली पकड़ने गए एक युवक को मगरमच्छ निगल गया। ठीक उसी वक्त वहां से गुजर रही महिलाओं ने युवक की चीख पुकार सुनी। महिलाएँ मौके पर पहुंची तो उस वक्त पानी में कुछ हरकत हो रही थी। इसके बाद पानी शांत हो गया। महिलाओं ने इस घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। जिस पर ग्राम प्रधान ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। युवक कौन था इसका अभी पता नहीं चल सका है। वन विभाग अपने स्तर से छानबीन कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना तराई पूर्वी वन प्रभाग के डॉली रेंज में तिलियापुर आनंद नगर गांव के पास कटना नाला की है। दरअसल डौली रेंज में घास काटने जा रही गिरजावती, राजवंती, मालती, अमरावती महिलाओं ने कटना नाले में कांटा डालकर एक युवक को मछली पकड़ते देखा था। कपड़े और चेहरे मोहरे से वह बंगाली समुदाय का लग रहा था। महिलाएं उससे कुछ आगे निकली ही थीं कि पीछे से किसी के चीखने की आवाज सुनकर उन्होंने पलट कर देखा तो वह व्यक्ति नाले के किनारे से गायब था। महिलाएं भाग कर नाले के किनारे पहुंची तो उस वक्त पानी में तेज हलचल हो रही थी, जो धीरे धीरे शांत हो गई। जिसके बाद महिलाओं ने ग्राम प्रधान तीलियापुर निमिषा डसीला को घटना की जानकारी दी। उन्होंने घटना से पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया।
यह भी पढ़ें - देहरादून: नौकरी के लिए दबाव बना रही थी युवती, जौलीग्रांट हॉस्पिटल के कर्मचारी ने हत्या कर दी