Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रामनगर: हरिद्वार का सिडकुल इलाका। यहां नाले की सफाई के दौरान एक बंद बोरे में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। नाले में लाश मिलने की खबर फैली तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए। बाद में पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना रामनगर कॉलोनी की है, जहां नाले के अंदर से बोरे में एक महिला का शव मिला है। नाले में पड़ा शव कैसे बरामद हुआ, ये भी बताते हैं। दरअसल भारी बारिश के चलते रामनगर कॉलोनी में जलभराव हो गया था। आसपास के लोग परेशान थे। पानी बदबू मारने लगा तो स्थानीय निवासियों ने नाले की सफाई शुरू कराई। सफाई के दौरान नाले में प्लास्टिक का एक बोरा दिखाई दिया। लोगों ने प्लास्टिक के बोरे को नाले से बाहर निकालकर खोला तो उसमें एक महिला की लाश देख लोग डर से सिहर गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त में जुट गई, लेकिन फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है।