Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: आम आदमी पार्टी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। प्रदेशभर में चुनावी अभियान चल रहा है, जनसभाएं हो रही हैं, लेकिन विवाद हैं कि आप का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहे। आप की लगातार बढ़ती मुश्किलों में एक और इजाफा हुआ है। पार्टी पर कथित रूप से 400 रुपये और खाना देने का वादा कर मजदूरों से पार्टी के पक्ष में नारे लगवाने का आरोप लगा है। मामला उस वक्त खुला जब मजदूरों ने पैसे और खाना न मिलने पर हंगामा काट दिया। घटना रुद्रपुर की है। जहां एक होटल में विशाल सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल समेत कई बड़े नेता पहुंचे थे। कार्यक्रम चल ही रहा था कि तभी कार्यक्रम में पहुंचे दर्जनों लोगों ने कार्यक्रम स्थल के बाहर हंगामा करते हुए आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।