थोड़े दिन चैटिंग के बाद दोनों ने शादी कर ली, लेकिन एक रात जब परिवार वाले सो रहे थे, तब गुरिंदर सारे जेवर और नकदी समेट कर फरार हो गई।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Udham singh nagar women escaped after marriage
उधमसिंह नगर: अगर आप भी फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर प्यार तलाशते हैं तो सतर्क हो जाइए। अपनी इस आदत को तुरंत बदल डालें, वरना इज्जत गंवाने के साथ-साथ भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। ऊधमसिंहनगर के बाजपुर में भी यही हुआ। यहां फेसबुक पर मिली महिला ने पहले युवक से शादी रचाई, बाद में घर से नकदी-जेवर लेकर रफूचक्कर हो गई। घटना हुलसनगंज गांव की है। यहां रहने वाले सुखविंदर सिंह पुत्र मेजर सिंह को दो साल पहले फेसबुक पर मिली गुरिंदर कौर से प्यार हो गया। गुरिंदर होशियारपुर, पंजाब की रहने वाली थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने लगी। इस बीच सुखविंदर ने गुरिंदर को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। महिला ने भी हामी भर दी। वो पंजाब से बाजपुर आ गई।
यह भी पढ़ें - अभी अभी: देहरादून-मसूरी रोड पर खाई में गिरी कार, 5 लोग जख्मी
यहां दोनों ने 21 नवंबर 2020 को सिक्ख रीति-रिवाज से शादी कर ली। शादी का रजिस्ट्रेशन भी करा लिया। शादी में मेहमानों की आवभगत में करीब ढाई लाख रुपये खर्च हुए। सुखविंदर का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद गुरिंदर के व्यवहार में बदलाव आ गया। वो अक्सर फोन पर किसी से बात करती रहती थी, कुछ पूछो तो टाल दिया करती थी। 22 जनवरी 2021 की रात जब सब लोग घर में सो रहे थे, तब गुरिंदर ने घर से 4 तोला सोने के जेवर और 50 हजार की नकदी समेटी और बिना किसी से कुछ कहे, घर से फरार हो गई। इधर सुखविंदर जब पत्नी की तलाश में पंजाब पहुंचा तो वहां उसे एक और झटका लगा। पता चला कि गुरिंदर पहले से शादीशुदा है, ये जानकर सुखविंदर के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने अब शादी के नाम पर ठगी करने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर, मामले की जांच शुरू कर दी है।