सड़क हादसे का ताजा मामला ऊधमसिंहनगर जिले में सामने आया. जहां तेज रफ्तार के कहर ने एक बार फिर किसी घर का चिराग बुझा दिया जबकि बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
-
साक्षी बड़थ्वाल
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: udham singh nagar Bajpur bike Accident
उधमसिंह नगर: एक तरफ बारिश ने उत्तराखंड में कोहराम मचाया हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ लगातार हो रहे सड़क हादसों में हर दिन बेगुनाह लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. सड़क हादसों का सबसे दुखद पहलू ये है कि इनमें मरने वाले ज्यादातर युवा होते हैं, पहाड़ से लेकर मैदान तक ऐसा कोई जिला नहीं जहां से रफ्तार के कहर की खबरें न आ रही हों. रफ्तार का जुनून बेगुनाहों की जान पर भारी पड़ रहा है. सड़क हादसे का ताजा मामला ऊधमसिंह नगर जिले में सामने आया. जहां तेज रफ्तार के कहर ने एक बार फिर किसी घर का चिराग बुझा दिया जबकि बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं हादसे की खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. बताया गया है कि मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था. इकलौते बेटे की मौत की खबर से जहां परिजन बेसुध हैं वहीं दोनों बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में मंदिर के सेवादार की हत्या, प्राइवेट पार्ट पर करंट लगाकर दी दर्दनाक मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र के ग्राम बरहैन निवासी 18 वर्षीय विकास सैनी अपने दोस्त विजय मंगोली के साथ एक होटल में काम करते थे. हादसे वाले दिन विकास अपने दोस्त के साथ किसी काम से होटल से बहार आये थे जैसे ही वो होटल से कुछ दूरी पर पहुंचे तभी तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विकास सैनी की मौके पर ही मौत हो गयी, स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां 18 वर्षीय विकास को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. जबकि 23 वर्षीय विजय की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं हादसे की खबर मिलते ही युवक के घर में कोहराम मच गया. परिजनों के आंसू नहीं थम रहे।