Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: बेरोजगारी इस समय की सबसे बड़ी समस्या है। खासकर कि उत्तराखंड में बेरोजगारी तेजी से पांव पसार रही है। ऐसे में सभी को एक अच्छी नौकरी की तलाश है। अगर आप भी अपने लिए नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। उत्तराखंड सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी प्राप्त करने का एक सुनहरा मौका लेकर आई है। सरकार पॉलिटेक्निक संस्थानों में बंपर भर्ती लेकर आई है। मगर इस बार की भर्ती में एक बड़ा बदलाव किया गया है। यह पहली बार है कि पॉलिटेक्निक संस्थानों में भर्ती के लिए परीक्षा होने जा रही है। जी हां, अबतक पॉलिटेक्निक संस्थानों में युवाओं की भर्ती इंटरव्यू के आधार पर होती थी। मगर अब आवेदकों को लिखित परीक्षा से गुजरना पड़ेगा जिससे कम्पीटिशन बढ़ेगा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पॉलिटेक्निक संस्थानों में हजारों पदों पर भर्ती के आवेदन जल्द ही शुरू करने जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परीक्षा के लिए आवेदन कोई शुल्क ना लेने की घोषणा की है।