Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: सावधान हो जाइए! आपके साथ भी फेसबुक के माध्यम से साइबर ठगी हो सकती है. चैटिंग के दौरान अश्लील बातें गंभीर संकट में डाल सकती हैं और ऐसा भी हो सकता है, की जिस लड़की को आप अपनी दोस्त समझ रहे हों, कल वही आपके लिए मुसीबत का सबब बन जाए. हरिद्वार के रहने वाले एक शख्स के साथ यही हुआ, इस व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अनजान लड़की से दोस्ती कर ली. एक दिन लड़की ने वीडियो कॉल कर युवक का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और रिकार्ड करने के बाद एडिट कर युवक की अश्लील वीडियो बना डाली, उसके बाद उस अश्लील वीडियो को उसके परिचितों को वायरल कर दिया. आरोप है कि अब उक्त युवती का एक साथी उसे ब्लैकमेल कर पैसे की डिमांड कर रहा है.