Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड पुलिस ने महंत नरेन्द्र गिरी की आत्महत्या मामले में उनके शिष्य आनंद गिरी को हरिद्वार से निगरानी में ले लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मीडिया को इस बात की जानकारी देहरादून एसएसपी डा योगेन्द्र सिंह रावत ने दी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के निधन मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस से मिली जानकारी पर हरिद्वार के श्यामपुर कांगड़ी क्षेत्र स्थित स्वामी आनंद गिरी के आश्रम में पुलिस ने उन्हें अपनी निगरानी में लिया। हालांकि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने या हिरासत में लेने की बात से इंकार किया है। फिलहाल वह निगरानी में है। सुरक्षा के लिहाज से आश्रम के बाहर पुलिस तैनात है और मीडिया समेत किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। कुल मिलाकर आनंद गिरी को नजरबंद किया गया है। उधर आनंद गिरि ने साफ तौर पर कहा की महेंद्र नरेंद्र गिरी आत्महत्या नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि वह उनका लिखा हुआ पत्र अगर देखेंगे तो समझ जाएंगे कि उन्होंने लिखा है या किसी ने लिखा है। यानी आनंद गिरी महंत नरेंद्र गिरि की हत्या की आशंका जता रहे हैं। आपको बता दें कि राष्ट्रीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। श्री मठ बाघम्बरी गद्दी को लेकर नरेंद्र गिरि का अपने शिष्य आनंद गिरि के साथ विवाद चल रहा था।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: प्रसव के बाद हुई महिला की मौत, रोती बिलखती महिलाओं ने घेरा अस्पताल