उत्तराखंड से नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि गिरफ्तार, यूपी पुलिस अपने साथ ले गई

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि ने खुदकुशी कर ली, उन्होंने अपने सुसाइड नोट में शिष्य आनंद गिरि पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं गुरु की मौत के बाद आनंद गिरि ने भी अपना पक्ष रखा है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Anand giri arrested: Police arrested anand giri from haridwar
Image: Police arrested anand giri from haridwar

हरिद्वार: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बीते दिन उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि और उनके शिष्य आनंद गिरि के बीच विवाद चल रहा था। आनंद गिरि पर नरेंद्र गिरि को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप लगे हैं, जिसके बाद यूपी पुलिस ने आनंद गिरी को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र गिरि के कमरे से मिले सुसाइड नोट में आनंद गिरि का नाम भी है। ये भी लिखा है कि आनंद गिरि अपने गुरु को मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। आनंद गिरि और नरेंद्र गिरि में पिछले साल काफी विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़ गई थी कि नरेंद्र गिरि ने आनंद गिरि को मठ से निष्कासित भी कर दिया था। बाद में आनंद गिरि ने माफी मांग ली और समझौता हो गया था। सुसाइड नोट के जरिये ही ये भी पता चला है कि हफ्ते भर पहले भी नरेंद्र गिरि ने सुसाइड का प्रयास किया था।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद पुलिस पहुंची हरिद्वार, आनंद गिरि को निगरानी में लिया
ये भी बताया जा रहा है कि इस सुसाइड नोट में उन्होंने अपने बाद किसको क्या जिम्मेदारी दी जाए, इन बातों का भी जिक्र किया है। नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में लगभग डेढ़ घंटे की पूछताछ के बाद उनके शिष्य आनंद गिरि को यूपी पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। यूपी पुलिस देर रात उनके आश्रम पहुंची थी। यूपी पुलिस और एसओजी टीम ने आनंद गिरी से करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। जिसके बाद यूपी पुलिस आनंद गिरि को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। इस मामले में हरिद्वार से आनंद गिरि का भी बयान आया है। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने नरेंद्र गिरि की मौत को साजिश करार दिया, साथ ही कहा कि वो गुरु की मौत से आहत हैं, उनके गुरु आत्महत्या नहीं कर सकते। कुछ लोग नरेंद्र गिरि की हत्या कर मुझे फंसा रहे हैं।