उत्तराखंड: सरस्वती विद्या मंदिर में आठवीं कक्षा के छात्र की मौत, मचा हड़कंप

स्कूल में सब कुछ ठीक चल रहा था और अचानक आठवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
sarswati vidhya mandir gadarpur: 8th class student died in sarswati vidhya mandir gadarpur
Image: 8th class student died in sarswati vidhya mandir gadarpur

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां गदरपुर के सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा 8वीं के छात्र की संदिग्ध मौत की से हड़कंप मच गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार छात्र कक्षा में अचेत अवस्था मिला था। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर ले जाया गया। डॉक्टर ने छात्र को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ उपेंद्र रावत ने जानकारी दी कि सरस्वती विद्या मंदिर के शिक्षकों द्वारा एक बच्चे को यहां लाया गया था वो अचेत हालत में था। लगभग 20 मिनट तक बच्चे को सीपीआर भी दिया गया लेकिन बच्चे के शरीर की कोई मूवमेंट नहीं हुई। आखिरकार उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर ने कहा कि विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लग पाएगी। पुलिस का कहना है कि सरस्वती विद्या मंदिर में 1 बच्चे की मौत हुई है और मामला संदिग्ध लग रहा है। स्कूल परिसर के सीसीटीवी को कब्जे में लेकर हर पहलू से जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और जांच शुरु कर दी गई है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: घर के बाहर टहल रहे व्यक्ति को जहरीले सांप ने काटा, दर्दनाक मौत