Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर में एक युवक के साथ शादी के नाम पर बड़ा धोखा हो गया। सगाई के वक्त दूल्हे को छोटी बहन दिखाई गई। रिश्ता तय होते ही शादी की तैयारियां शुरू हो गई, लेकिन शादी के बाद जब दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म हुई तो हर कोई हक्का-बक्का रह गया। दरअसल लड़के की शादी उससे उम्र में 25 साल बड़ी युवती से करा दी गई थी, जो तलाकशुदा भी है। दूल्हे से 25 साल बड़ी दुल्हन देख हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक गई। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक महिला समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया है। घटना बाजपुर की है। यहां पुलिस को दी गई शिकायत में बरहनी निवासी शेर मोहम्मद पुत्र गुच्छन ने बताया कि उसने अपने बेटे इकबाल की शादी दोराहा बाजपुर में रहने वाले तालिब की बेटी सबीना संग तय की थी।