उत्तराखंड में आज 23 लोग कोरोना पॉजिटिव, 16 लोग स्वस्थ..आज 1 भी मौत नहीं

बीते 24 घंटे में कोई भी मृत्यु नहीं हुई है। इसके अलावा सुखद बात यह भी है कि कुल मिलाकर 16 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 22 sep
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 22 sep

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण का असर भले ही कम हो रहा हो लेकिन फिर भी सावधान रहने की जरूरत है। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 23 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 16 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। हम आप से सावधान रहने की अपील इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उत्तराखंड में अभी भी कुल मिलाकर 256 एक्टिव के बचे हुए हैं। अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 3,43,428 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिल चुके हैं इनमें से 3,29,695 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। पूरे उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर 7391मरीजों की मौत इस संक्रमण की वजह से हुई है. बीते चौबीस घंटो की बात करें तो बुधवार को चमोली जिले से 02, देहरादून जिले से 06, हरिद्वार में 01, नैनीताल में 02, पौड़ी गढ़वाल से 04, पिथौरागढ़ जिले से 04, टिहरी गढ़वाल से 01 वहीं उत्तरकाशी से 03 कोरोना वायरस संक्रमित मिले इसके अलावा अन्य जिलों में आज कोई भी कोरोना का नया केस सामने नहीं आया है.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में स्कूल खुलते ही बड़ी खबर..कोरोना पॉजिटिव मिला छात्र, स्कूल 3 दिन के लिए बंद