उत्तराखंड :शादी के अगले दिन सब लूट कर फरार हुई लुटेरी दुल्हन

लुटेरी दुल्हनों की कई खबरें आपने सुनी होंगी। हरिद्वार से लुटेरी दुल्हन का ताजा मामला सामने आया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Haridwar luteri dulhan: Haridwar luteri dulhan escaped after marriage
Image: Haridwar luteri dulhan escaped after marriage

हरिद्वार: शादी की अगले दिन ही दुल्हन लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। लुटेरी दुल्हन का शिकार बने मुजफ्फरनगर के परिवार वालों ने ज्वालापुर कोतवाली में शिकायत दर्ज की है और शादी करवाने वाली महिला को भी पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। परिवार वालों का कहना है कि उनके बेटे की धोखाधड़ी से शादी कराई गई और दुल्हन अगले ही दिन सब कुछ लूट कर फरार हो गई। पुलिस ने शादी करवाने वाली महिला से पूछताछ शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर निवासी एक परिवार अपने बेटे की शादी को लेकर काफी परेशान चल रहा था। परिजनों ने बताया कि बेटे की उम्र अधिक होने के कारण उसकी शादी नहीं हो रही थी।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: महंत नरेंद्र गिरि खुदकुशी मामला, हरिद्वार के कई प्रॉपर्टी डीलर और संत रडार पर
कुछ दिन पहले ही पूरा परिवार हरिद्वार आया। हरिद्वार में उनकी मुलाकात ज्वालापुर की निवासी एक महिला से हुई थी। उन्होंने महिला को बताया कि कैसे बढ़ती उम्र के कारण उनके बेटे की शादी नहीं हो रही है। महिला ने एक महिला से उनके बेटे के शादी की बात चलाई। जिस महिला से उसने बात चलवाई वह पहले से ही तलाकशुदा थी। परिजनों को इसमें कोई आपत्ति नहीं हुई। परिजनों ने तुरंत ही शादी के लिए हामी भर दी। 13 सितंबर को महिला से उनके बेटे की शादी करा दी गई। अगली ही दिन महिला उनके घर से जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गई। परिजन हादसे के बाद हरिद्वार पहुंचे और शादी कराने वाली बिचौलिया महिला को पकड़ लिया। और पुलिस के पास ले गए। महिला ने दुल्हन को पकड़वाने का आश्वासन दिया है। कोतवाली प्रभारी सीसी नैथानी ने बताया कि रिश्ता तय कराने वाली महिला से पूछताछ की जा रही है।