Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
चमोली: प्रदेश में लगातार जारी बारिश से आपदा जैसे हालात बने हुए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। नेशनल हाईवे से लेकर मोटर मार्ग तक बाधित हैं, जिस वजह से सफर मुश्किल बना हुआ है। जरा सी बारिश होते ही पहाड़ टूटकर सड़कों पर गिर जाते हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। बीते दिन भारी बारिश से चमोली में बदरीनाथ हाईवे-7 सैलंग और जोशीमठ के बीच झड़कूला के पास भूस्खलन से बाधित हो गया था। रोड पर घंटों तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। जाम में फंसे यात्री परेशान रहे। एनएच विभाग की टीम करीब छह घंटे तक मशक्कत में जुटी रही, तब कहीं जाकर रास्ते को खोला जा सका। बदरीनाथ हाईवे के बाधित होने से स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर विद्यालय जा रहे थे।