Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार के लक्सर में एक महिला की हरकत ने सभी को हैरतअंगेज कर दिया है। महिला की हरकत ने पुलिस को भी आश्चर्यचकित कर दिया है।मामला पूरे क्षेत्र में जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग कई तरह की बातें कर रहे। घटना हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सिमली मोहल्ला के निवासी डॉक्टर राजेंद्र के घर की बताई जा रही है। डॉक्टर के घर में एक अंजान महिला घुस गई। उस वक्त घर में सिर्फ उनके बुजुर्ग पिता व कामवाली बाई थी। आरोप है कि महिला सीधे उनके बाथरूम में चली गई और उसने वहां आराम से स्नान किया। उसके बाद डॉक्टर साहब की पत्नी के कपड़े पहन लिए और बिना शोरशराबा किए बाहर जाने लगी। इसी बीच घर में काम कर रही बाई की नज़र उस पर पड़ गई और उसने महिला का पीछा कर महिला को धर दबोचा। महिला अबतक पुलिस को घर में घुसकर नहाने का कारण नहीं बता पाई है। पुलिस का कहना है कि महिला बाथरूम में घुसी और डॉक्टर की पत्नी के कपड़े पहन कर सीधा बाहर जाने लगी। उसने न ही किसी को नुकसान पहुंचाया और न ही चोरी की।