Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार में शादी के कुछ महीने बाद ही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना खानपुर के मिर्जापुर गांव की है। जहां सोनी नाम की युवती की लाश फंदे से लटकी मिली। घटना के बाद सोनी के पिता ने उसके पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि खानपुर के मिर्जापुर गांव का युवक जयवीर उर्फ बॉबी उत्तराखंड रोडवेज में कर्मचारी है। फरवरी 2020 में उसकी शादी सोनी से हुई थी। सोनी के परिवार ने शादी में खूब दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुरालवाले इससे संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि वो सोनी पर मायके से कार और ढाई लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। सोनी विरोध करती तो उसे प्रताड़ित किया जाता था। बेटी की गृहस्थी बचाने के लिए परिजनों ने ससुरालवालों को 1 लाख रुपये दिए भी थे, लेकिन उनके अत्याचार कम नहीं हुए।