पिथौरागढ़ में नाइट कर्फ्यू, कोरोना नहीं बल्कि गुलदार का आतंक..DM ने दिए सख्त निर्देश

तीन दिन पहले मासूम मानसी को मारने वाले गुलदार को पकड़ जरूर लिया गया, लेकिन खतरा टला नहीं है। जिले के कुछ क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू लगाना पड़ा है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Pithoragarh Leopard : Night curfew in many places of pithoragarh due to leopard
Image: Night curfew in many places of pithoragarh due to leopard

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ का बजेटी क्षेत्र। तीन दिन पहले यहां गुलदार ने एक बच्ची को अपना निवाला बना लिया था। घटना के बाद से लोग बुरी तरह डरे हुए हैं। घर से बाहर निकलते डर लगता है। शाम होने से पहले ही लोग घरों में कैद हो जाते हैं। मासूम को मारने वाला गुलदार पिंजरे में कैद हो चुका है, लेकिन एहतियात के तौर पर यहां के कुछ क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि अब तक यहां कोई शिकारी भी नहीं पहुंचा है। लोगों के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगी है। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने यहां नाइट कर्फ्यू के आदेश दिए हैं। उप जिला मजिस्ट्रेट नन्दन कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी पिथौरागढ़ के निर्देशों के क्रम में जिले के कुछ क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। जिन क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा, उनमें बजेटी, पौण, पपदेव, जी०आई०सी रोड, चण्डाक एवं रई क्षेत्र शामिल हैं। दरअसल इन इलाकों में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। तीन दिन पहले मासूम मानसी को मारने वाले गुलदार को पकड़ जरूर लिया गया, लेकिन खतरा टला नहीं है। अब यहां नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। कर्फ्यू आज शाम छह बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। डीएम ने प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली पिथौरागढ़, उप प्रभागीय वनाधिकारी और जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिए हैं कि वह समय-समय पर क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर आम जनमानस को कर्फ्यू के बारे में सूचित करें। आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें - देहरादून से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए चलेंगी स्मार्ट इलेक्ट्रिक बस, जानिए इनकी खूबियां