Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड के लोग जंगली जानवरों की बढ़ती धमक से परेशान हैं। यहां गुलदार और हाथियों के साथ भालू भी दहशत का सबब बने हुए हैं। जगह-जगह से जंगली जानवरों के हमले की खबरें आ रही हैं। ताजा मामला चमोली जिले का है। जहां थराली विकासखंड की सोल में आज भालू ने एक शिक्षक पर हमला कर दिया। हमले में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान शिक्षक भालू से लगातार जूझते रहे, तब कहीं जाकर उनकी जान बच सकी। घायल का शोर सुनकर आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे और शिक्षक को 108 की मदद से सीएचसी थराली पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना सोल घाटी के रुईसाण-गोपटारा पैदल मार्ग की है। यहां प्राथमिक विद्यालय गुपटारा में तैनात शिक्षक भीम सिंह रावत सुबह विद्यालय जाने के लिए डुंगरी से गुपटारा के लिए निकले थे। तभी फुलगाना तोक के पास एक सुनसान जगह पर भालू ने उन पर हमला कर दिया।