उत्तराखंड: उत्कर्ष ने IFS परीक्षा में हासिल की थी 14वीं रैंक, अब UPSC में भी मिली कामयाबी

उत्कर्ष की सफलता कई मायनों में खास है। वो साल 2018 में आईएसएफ यानि इंडियन फॉरेस्ट सर्विस में भी 14वीं रैंक हासिल कर चुके हैं।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Utkarsh tomar upsc: Haridwar utkarsh tomar clears upsc exam 2021
Image: Haridwar utkarsh tomar clears upsc exam 2021

हरिद्वार: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में उत्तराखंड के होनहार छाए रहे। इनमें हरिद्वार के रहने वाले उत्कर्ष तोमर भी शामिल हैं। उत्कर्ष ने यूपीएससी के परीक्षा परिणामों में 172वीं रैंक हासिल कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। अब वो आईपीएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करेंगे। उत्कर्ष तोमर की सफलता कई मायनों में खास है। वो साल 2018 में आईएसएफ यानि इंडियन फॉरेस्ट सर्विस में 14वीं रैंक हासिल कर चुके हैं। इसी दौरान उन्होंने इंडियन सिविल सर्विस में 306 रैंक प्राप्त की थी। होनहार उत्कर्ष ने आज तक जो भी परीक्षा दी, उसमें उन्होंने टॉप किया है। वो बचपन से ही आईपीएस अधिकारी बनने का सपना देखा करते थे। उत्कर्ष का परिवार हरिद्वार के कनखल स्थित श्याम विहार कॉलोनी में रहता है। उन्होंने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा रानीपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से प्राप्त की।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा स्कूल खुलने का समय, 2 मिनट में पढ़िए काम की खबर
उत्कर्ष के पिता डॉ. तेजवीर सिंह तोमर एसएमजेएन कालेज में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। जबकि मां डॉ. शशिप्रभा महाविद्यालय सतीकुंड की प्राचार्य हैं। माता-पिता क्योंकि शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं, इसलिए उत्कर्ष को घर पर बेहतर मार्गदर्शन मिला। उन्होंने इंटर करने के बाद कुरुक्षेत्र से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। बाद में सिविल सर्विसेज की तैयारी करने लगे। होनहार उत्कर्ष अपने दूसरे ही प्रयास में आईएसएफ के लिए चयनित हो गए। उन्होंने देहरादून में ट्रेनिंग भी ली, लेकिन वो हमेशा से भारतीय प्रशासनिक या पुलिस सेवा में जाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने दोबारा तैयारी की और सिविल सेवा की परीक्षा दी। जिसमें उत्कर्ष 172वीं रैंक हासिल करने में सफल रहे। अब वो आईपीएस अफसर बन समाज और देश की सेवा करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से जिलेभर में जश्न का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से भी उत्कर्ष को उज्जवल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।