Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड से भगवान मद्महेश्वर को जाने वाले जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर आ रही है. जीएमओयू हरिद्वार से रांसी के लिए हिमगिरी बस सेवा का संचालन जल्द ही शुरू करने वाली है, विदित हो कि रुद्रप्रयाग से रांसी तक भले ही जीएमओ की अन्य बस सेवाएं चल रही हों लेकिन हरिद्वार से रांसी के लिए अभी तक कोई बस सेवा नहीं थी. जिस वजह से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामान करना पड़ता है जिस वजह से क्षेत्रीय जनता द्वारा काफी समय से बस सेवा शुरू करने की मांग की जा रही है. वही अब ग्राम पंचायत के लोगों के साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा काफी लम्बे समय से चली आ रही मांग पर जीएमओयू ने राहत देते हुए 1 अक्टूबर से हरिद्वार से रांसी के लिए हिमगिरी बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है. सेवा शुरू होने को लेकर क्षेत्रीय लोगों में खुशी है. साथ ही श्रद्धालुओं की राह भी अब कुछ आसान हो जाएगी, साथ ही आपको बता दें की केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पैदल चलने में असमर्थ यात्रियों को एक अक्टूबर से हेली सेवा की सुविधा शुरू हो जाएगी.
यह भी पढ़ें - अब उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, 10 जगह बनाए जाएंगे चार्जिंग पॉइंट