Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में आसमान से बरस रही बारिश मुसीबत का सबब बनी हुई है। लोग परेशान हैं, धूप खिलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ये इंतजार खत्म ही नहीं हो रहा। उत्तराखंड में बारिश का दौर लगातार जारी है। जगह-जगह से भूस्खलन बिजली गिरने और नदियों के अति प्रवाह की खबरें सामने आ रही है। वहीं देहरादून में मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश को मध्य नजर रखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाली 3 अक्टूबर तक राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम खराब रहेगा और मूसलाधार बरसात का सिलसिला भी जारी रहेगा। बता दें की मौसम विज्ञान केंद्र ने कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों समेत देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ ज़िलों में भारी बारिश होने के आसार जताते हुए यहां के लिए अलर्ट जारी किया है वहीं, आरएमसी के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 4 अक्टूबर से लोगों को बारिश से राहत मिल सकती है क्योंकि इस साल अक्टूबर के पहले हफ्ते के बाद ही दक्षिण पश्चिमी मानसून उत्तराखंड से विदा ले सकेगा. लेकिन फ़िलहाल अभी तीन दिन मौसम विभाग ने सुझाव दिया है कि नदी और नालों के समीप रहने वाले लोग सावधान रहें। खासकर यात्रियों को यहां सतर्क रहने की हिदायतें दी गई हैं.उत्तराखंड में 3 अक्टूबर तक अनियमित बारिश का दौर जारी रह सकता है . इस दौरान कुमाऊं के दूरस्थ इलाकों समेत देहरादून के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के तहत आज भी राज्य के कुछ स्थानों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. पूर्वानुमान के तहत आज राज्य के कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में लापता हुए सेना के जवानों के लिए दुआ कीजिए, जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन