उत्तराखंड: मंदिर के सेवादार की हत्या का राज खुला, कुकर्म की वजह से हुआ कत्ल

हरिद्वार में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में 17 सितंबर को सेवादार की हत्याकांड का हुआ खुलासा, सेवादार के ऊपर एक युवक ने लगाया दुष्कर्म का आरोप,
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Haridwar mandir sewadar: Haridwar mandir sewadar murder mistry solved
Image: Haridwar mandir sewadar murder mistry solved

हरिद्वार: हरिद्वार में 17 सितंबर को एक दर्दनाक हत्याकांड की खबर आप सब ने राज्य समीक्षा पर पढ़ी। खबर हरिद्वार से थी। उस हत्याकांड ने पुलिस के होश भी उड़ा दिए थे। उत्तराखंड के हरिद्वार में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव में मंदिर के सेवादार की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। सेवादार का शव कई दिनों तक कमरे में बंद रहा। मंदिर के पहरेदार का शव सड़ी-गली अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस द्वारा यह आशंका जताई गई कि सेवादार के प्राइवेट पार्ट पर सरिए से करंट देकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही थी। आखिरकार इस पूरे हत्याकांड का खुलासा हो चुका है और हत्या का आरोपी भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या करने वाले ने सेवादार के ऊपर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के पास से सेवादार का मोबाइल और मंदिर की चाबी बरामद की है। चलिए पूरे मामले की संक्षिप्त से जानकारी देते हैं। सेवाराम की हत्या का पता 2 हफ्ते पहले लगा जब उसके कमरे से बदबू आने की जानकारी गांव वालों ने पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कुंडी को खोल कर देखा तो सेवादार का शव सड़ा-गला पड़ा हुआ था। बाबा सेवाराम के जांघ के पास में एक सरिए को तार से जुड़कर दीवार में लगे बिजली के स्विच से जोड़ा गया था।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में मंदिर के सेवादार की हत्या, प्राइवेट पार्ट पर करंट लगाकर दी दर्दनाक मौत
ऐसे में पुलिस आशंका जता रही थी कि सेवाराम के प्राइवेट पार्ट पर सरिए से करंट देकर उसकी हत्या की गई है। वहीं 2 हफ्ते से पुलिस की टीम हर पहलू से मामले की जांच कर रही थी और आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस तथा एसओजी की टीमें मंदिर में आने-जाने वालों से जानकारी जुटाने के साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही थी। मोबाइल संर्विलांस से भी आरोपी तक पहुंचने में पुलिस को मदद मिली। पुलिस ने आरोपी को बंदर जुड़ा बस अड्डे से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल किया है..आरोपी धर्मेंद्र निवासी मिरकपुर और सेवादार के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध थे। मृतक आरोपी के साथ आए दिन दुष्कर्म करता था। धर्मेंद्र उसी के गांव में मजदूरी करता था। वह 7 सितंबर की शाम लगभग 7 बजे अपने गांव से नसीरपुर पहुंचा। उसने सेवादार को खुद का भूखा होने की बात बताई और कुछ खाने के लिए मांगा। सेवादार ने उसे खाने के लिए नहीं दिया और कमरे में ले जाकर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह उसे मंदिर की चोरी के इल्जाम में फंसा देगा। दोनों में हाथापाई हुई जिसमें सेवाराम बेहोश हो गया।आरोपी ने उसके गुप्तांगों में सरिया डालकर उस पर करंट छोड़ दिया और कमरा बंद कर भाग आया। पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है और उसके ऊपर कानूनी कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है।