Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: दुष्कर्म के मामले राज्य में दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। दुष्कर्म का शर्मनाक मामला हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव से सामने आया है। यहां एक युवक ने दरिंदगी की सभी हदों को पार कर जबरन कालेज से घर लौट रही छात्रा को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने छात्रा के साथ दरिंदगी भी की। आरोपी ने छात्रा को किसी से शिकायत करने पर छात्रा के स्वजनों को जान से मारने की धमकी दी है। वो तो हिम्मत कर पीड़िता ने दुष्कर्म की बात अपने परिजनों को दुष्कर्म की बात बताई। शुक्रवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और छात्रा ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही तहरीर में बताया कि यदि उसकी सुनवाई नहीं होती है या आरोपी के खिलाफ एक्शन नहीं लिया जाता और उसके स्वजन के साथ कुछ घटना होती है तो वह खुदकुशी कर लेगी।