हरियाणा से उत्तराखंड आईं 3 महिलाएं गंगा में बहीं, सर्च ऑपरेशन जारी

गीता कुटीर घाट पर पहले भी तीर्थ यात्रियों के बहने की घटनाएं हो चुकी हैं, इसके बावजूद प्रशासन की तरफ से यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Rishikesh women drowned ganga: Three women of haryana drowned in ganga in Rishikesh
Image: Three women of haryana drowned in ganga in Rishikesh

हरिद्वार: एक बड़ी खबर ऋषिकेश से आ रही है, जहां उत्तराखंड घूमने आईं तीन महिलाएं गंगा के तेज बहाव में बह गईं। तीनों महिलाएं अपने परिवार के साथ हरियाणा से उत्तराखंड आई हुई थीं, इसी दौरान उनके साथ हादसा हो गया। लापता महिलाओं की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चल रहा है। फिलहाल तीनों का कुछ पता नहीं चल सका है। घटना रायवाला की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों महिलाएं हरियाणा से स्वजनों संग उत्तराखंड आई थीं। रात को वो हरिपुरकला में एक आश्रम में रुकी हुई थीं। आज हरिपुरकलां में गीता कुटीर घाट पर स्नान के दौरान उनके साथ हादसा हो गया। बहने वालों में 36 वर्षीय कुसुम पत्नी राजेश, 34 वर्षीय सीमा पत्नी नरेंद्र और 24 वर्षीय कुमारी नेहा शामिल हैं। तीनों सोनीपत की रहने वाली बताई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें - शर्मसार हुआ उत्तराखंड, कॉलेज से घर लौट रही छात्रा को बंधक बनाकर रेप
रविवार सुबह तड़के करीब 5 बजे तीनों महिलाएं गीता कुटीर घाट पर नहाने पहुंची। इस जगह पर नदी का बहाव काफी तेज है। चश्मदीदों के मुताबिक जैसे ही तीनों पानी में उतरीं, तेज बहाव की चपेट में आ गईं। सूचना मिलते ही रायवाला पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन लापता महिलाओं का कुछ पता नहीं चला। बता दें कि इस घाट पर पहले भी तीर्थ यात्रियों के बहने की घटनाएं हो चुकी हैं, इसके बावजूद प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। यात्रियों को भी यहां बहाव तेज होने की जानकारी नहीं मिल पाती, जिससे हादसे होते हैं। रविवार सुबह भी यही हुआ। तीनों महिलाएं नदी में उतरीं और देखते ही देखते गंगा के बहाव में बह गईं। घटना के बाद से तीनों के परिवारों में कोहराम मचा है। लापता महिलाओं की खोजबीन जारी है।