उत्तराखंड: बाबा रामदेव के पतंजलि में पढ़ाने वाली साध्वी छत से कूदी, दर्दनाक मौत

साध्वी की संदिग्ध मौत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई है, जिनके जवाब मिलने बाकी हैं। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Sadhvi vedagya Patanjali suicide: Sadhvi vedagya suicide in Patanjali haridwar
Image: Sadhvi vedagya suicide in Patanjali haridwar

हरिद्वार: हरिद्वार स्थित पतंजलि शिक्षण संस्थान एक बार फिर खबरों में है। यहां एक साध्वी ने छत से कूदकर खुदकुशी कर ली। साध्वी की संदिग्ध मौत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई है, जिनके जवाब मिलने बाकी है। साध्वी ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। घटना पतंजलि के शिक्षण संस्थान वैदिक कन्या गुरुकुल की है। जहां रविवार को एक साध्वी की मौत हो गई। साध्वी का नाम देवग्या बताया जा रहा है। वो साल 2018 से पतंजलि के शिक्षण संस्थान से जुड़ी हुई थीं। यहां अध्यापन करा रही थीं। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि साध्वी देवग्या मध्य प्रदेश के मंदसौर की रहने वाली थीं। इन दिनों वो बहादराबाद थाना क्षेत्र में स्थित पतंजलि योगपीठ की शाखा में सेवाएं दे रही थीं। साध्वी वेदाग्या यहां पढ़ाती थीं, साथ ही खुद भी शिक्षा हासिल कर रही थी। आज सुबह 4 बजे 26 वर्षीय साध्वी ने छत से कूदकर जान देने की कोशिश की। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में भूमा निकेतन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि इसमें आत्महत्या की वजह नहीं बताई गई है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि साध्वी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। साथ ही मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, 2 शिक्षक लापता