Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना का कहर उत्तराखंड में थम चुका है और सब कुछ एक बार फिर से पटरी पर उतरता हुआ नजर आ रहा है। रोजाना के 10-15 केस उत्तराखंड में आ रहे हैं। मगर राज्य सरकार शायद अनलॉक करने के मूड में नहीं है। जी हां, राज्य सरकार अभी भी कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कोरोना कर्फ्यू जारी रख रही है। माना जा रहा है कि उत्तराखंड सरकार एक बार फिर से कर्फ्यू की अवधि बढ़ा सकती है। जी हां, आज शाम तक कोरोना कर्फ्यू के संबंध में आदेश जारी हो सकते हैं। यह तय है कि सरकार फिर से कर्फ्यू की अवधि बढ़ाएगी। यह भी तय है कि स्थिति नियंत्रण में होने के बाद सरकार अब प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू में कुछ और राहत देने की तैयारी में है।सबसे पहले बात करते हैं बाजारों की। त्योहार का सीजन बस आने ही वाला है और आने वाले त्यौहार की तैयारियों को मध्य नजर रखते हुए उत्तराखंड सरकार बाजार के खुलने की अवधि एक घंटा और बढ़ा सकती है। वर्तमान में बाजार सुबह आठ से रात्रि नौ बजे तक खुल रहे हैं।