Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: साइबर ठगी के मामले उत्तराखंड में बढ़ते ही जा रहे हैं। इंटरनेट के इस दौर में साइबर ठग आसानी से भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं और लोग भी ना समझी में अपने लाखों रुपए गंवा दे रहे हैं। ऐसा ही कुछ यूएसनगर के काशीपुर में हुआ जहां पर एक लड़की को साइबर ठग स्कूटी बेचने के नाम पर लाखों रुपए की चपत लगा गए। मशहूर वेबसाइट ओ एल एक्स पर युवती को 24000 की स्कूटीबेचने के नाम पर साइबर ठगों ने उससे 1 लाख से भी अधिक रुपए ठग लिए। वहीं पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया और मामले की जांच चल रही है।चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। मामला काशीपुर के मोहल्ला महेशपुरा का बताया जा रहा है जहां पर पीड़िता जिया ने कोतवाली में अपने साथ हुई ठगी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के मुताबिक तकरीबन डेढ़ महीने पहले उसने ओएलएक्स पर एक होंडा एक्टिवा स्कूटी देखी थी जो उसको काफी पसंद आई। उसने स्कूटर बेचने वाले के मोबाइल नंबर पर कॉल की और स्कूटी की कीमत पता की।