Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हल्द्वानी: हल्द्वानी में चंदन तस्करों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। चंदन के पेड़ तस्करों की भेंट चढ़ रहे हैं। इत्र बनाने के लिए चंदन का प्रयोग किया जाता है। यही वजह है कि चंदन के पेड़ों की खूब तस्करी होती है। चंदन की तस्करी की ताजी घटना हल्द्वानी के ठंडी सड़क स्थित सेवानिवृत्त कर्नल के घर से सामने आई है जहां तस्करों ने 50 साल पुराने चंदन के दो पेड़ों पर आरी चला दी। सुबह घटना का पता चला। कर्नल के परिवार ने तुरंत ही तस्करी की सूचना भोटियापड़ाव चौकी को सूचना दी। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इससे पहले भी बिठौरिया क्षेत्र निवासी काश्तकार की जमीन पर लगे चंदन के पेड़ काटे गए थे। इस इलाके में चंदन तस्करी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।