Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: कान्स फिल्म फेस्टिवल दुनियाभर में बेहद पॉप्युलर है। फ्रांस में होने वाले इस फेस्टिवल में इस बार उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व भी दिखेगा। युवा फिल्मकार विकास की शॉर्ट फिल्म ‘चिल्ड्रंस ऑफ गॉड’ का सेलेक्शन कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए हुआ है। 90 मिनट की यह शॉर्ट फिल्म उत्तराखंड के खैरना और गरमपानी इलाके में शूट हुई है। जिसमें एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति के जीवन में पेश आ रही परेशानियों और उसके प्रति समाज के भेदभाव को दिखाया गया है। फिल्म में न सिर्फ उत्तराखंड की वादियां दिखेंगी, बल्कि यहां के कलाकारों का अभिनय भी देखने को मिलेगा। फिल्म में स्थानीय कलाकारों ने अभिनय किया है। विकास के अनुसार उनकी फिल्म को कांस फेस्टिवल में एंट्री मिल गई है। समाज के एक बेहद संवेदनशील विषय पर बनी इस फिल्म का प्रदर्शन शॉर्ट फिल्म केटेगरी में किया जाएगा। विकास कत्यूरा इससे पहले भी पलायन के मुद्दे पर फिल्म बनाकर सुर्खियां बटोर चुके हैं।