Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर है। साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए भी दिए खबर दुखद है दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर श्रीकृष्ण की खून की उल्टी आने से मौत हो गई। इंस्पेक्टर श्रीकृष्ण मूल रूप से उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रहने वाले थे..शुक्रवार सुबह अचानक खून की उल्टी आने के बाद वो बाथरूम में ही गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर श्रीकृष्ण मूलरूप से उत्तराखंड में जिला ऊधमसिंह नगर के गांव प्रतापपुर के रहने वाले थे। वो एंटी करप्शन में तैनात थे। वो बरेली के राजेंद्रनगर में पत्नी गंगा देवी और बेटी के साथ रहते थे। उनके भाई बाल किशन यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह सोकर उठने के बाद श्रीकृष्ण टहलने गए थे। इसके बाद वो लौटकर बाथरूम में ब्रश कर रहे थे। अचानक उन्हें खून की उल्टी आई और वो बाथरूम में ही गिर पड़े। उनके गिरने की आवाज जैसे ही परिवार वालों ने सुनी तो सभी दौड़ पड़े। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और उन्होंने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: अस्पताल में मचा बवाल, तीमारदार ने नर्स को मारे थप्पड़..देखिए वीडियो