Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: जखोली का सैनिक स्कूल विभागों की आपसी लड़ाई में विकास योजनाओं के चौपट होने की मिसाल बन चुका है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के जखोली में बनने वाले सैनिक स्कूल पर उत्तराखंड को बड़ा झटका लगा है। सरकारी विभागों की आपसी लड़ाई में नौ साल से अधर में लटके इस स्कूल के निर्माण के लिए अब केंद्र सरकार ने बजट देने से मना कर दिया है। खबर है कि राज्य सरकार को अपने खर्च पर स्कूल बनाना होगा। उधर सीएम धामी ने शिक्षा विभाग को केंद्र से बजट के लिए दोबारा अनुरोध करने को कहा है..उन्होंने स्कूल के लिए राज्यस्तर से प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। साल 2012-13 में केंद्र ने उत्तराखंड के लिए ये सैनिक स्कूल मंजूर किया था। अब तक सैनिक स्कूल धरातल पर नहीं उतरा। पूर्व में तत्कालीन सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और तत्कालीन शिक्षा मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी के विवाद के कारण काम लटका रहा..स्कूल की चाहरदीवारी बनाने में ही 9 करोड़ खर्च हो चुके हैं। अब इसकी डीपीआर बन चुकी है, लेकिन केंद्र सरकार ने निर्माण के लिए बजट देने से मना कर दिया है। इसमें कम से कम 300 छात्रों को शैक्षणिक सुविधाएं देने का लक्ष्य रखा गया था.
यह भी पढ़ें - देहरादून में पेट्रोल ने लगाया शतक, 100 के पार पहुंचा दाम