Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
चमोली: पूरे देश में इस समय कोरोना के मामले बेहद कम हैं और फिलहाल परिस्थितियां कंट्रोल में हैं जो कि राहत की खबर है। मगर आशंका जताई जा रही है कि अगर लापरवाही ऐसे ही बढ़ती रही तो तीसरी लहर जल्द ही भारत में दस्तक दे सकती है। बात करें उत्तराखंड की तो उत्तराखंड में भले ही कोरोना संक्रमण का खतरा टला हुआ है मगर यह संक्रमण अभी पूरी तरह से उत्तराखंड से नहीं गया है और इसका खतरा अब भी बरकरार है। कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने भले ही उत्तराखंड में सब कुछ खोल दिया है मगर इस संक्रमण को रोकना अपने आप में ही एक बड़ी चुनौती है। सरकार ने इस संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए हैं मगर उसके बावजूद भी लापरवाही बरती जा रही है। वहीं इस समय सबसे बड़ा खतरा उन स्कूल के बच्चों के ऊपर है जो अपनी जान खतरे में डालकर रोजाना स्कूल जा रहे हैं।