Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
नैनीताल: भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक में सरकारी स्कूल के दो शिक्षकों पर स्कूल के एक छात्र को बेहद बुरी तरह से पीटने का आरोप लगा है। बच्चे के पिता ने दो शिक्षकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने बेरहमी से उनके बेटे को डंडों से पीटा। बेटे द्वारा चीखने-चिल्लाने के बावजूद भी वे रुके नहीं। उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं शिक्षकों ने छात्र के पिता की ओर से लगाए आरोपों को निराधार बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। अभिभावक द्वारा सीईओ को भेजे पत्र में बताया कि उनके पुत्र के शरीर पर गहरे घाव हैं। उनका पुत्र आठवीं कक्षा में पढ़ता है। किसी गलती पर विद्यालय के दो शिक्षकों ने बेटे को बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि उनके बेटे को 40 डंडे मारे गए। बेटे की जांघ और शरीर पर डंडों के निशान हैं। पिता का कहना है कि जब तक आरोपी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती वे अपने बेटे को स्कूल नहीं भेजेंगे। आगे पढ़िए