Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड की सड़कें न आम आदमी के लिए सेफ हैं, न वन्यजीवों के लिए। हर दिन होने वाले हादसों में इंसानों के साथ-साथ वन्यजीव भी अपनी जान गंवा रहे हैं। मामला हरिद्वार का है। जहां सड़क हादसे में गुलदार और ऑटो सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। गुलदार की मौत किसी वाहन की टक्कर लगने से हुई है। हादसा रायवाला में हुआ। जहां ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे पर रायवाला से हरिद्वार की ओर जा रही गाड़ियों ने गुलदार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गुलदार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टेंपो सवार एक युवक के भी सड़क दुर्घटना में मारे जाने की खबर है। एक्सीडेंट की खबर मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को अपने कब्जे में ले लिया।