देवभूमि में नवरात्रि पर महापाप, नवजात बच्ची को कूड़े में मरने के लिए छोड़ गई मां

कूड़े के ढेर के पास मिली बच्ची के साथ कोई अनहोनी हो सकती थी, वो जंगली जानवरों का शिकार बन सकती थी, लेकिन शुक्र है कि समय रहते बच्ची को मदद मिल गई।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Kaliyar baby girl: Newly born baby girl found in kaliyar
Image: Newly born baby girl found in kaliyar

हरिद्वार: एक तरफ नवरात्रि में घरों में कन्या पूजन हो रहा था, तो वहीं दूसरी तरफ हरिद्वार में ममता शर्मसार हो गई। यहां कलयुगी मां नवजात बच्ची को कूड़े के ढेर के पास फेंक कर चली गई। बच्ची बुरी तरह बिलख रही थी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग जब कूड़े के ढेर के पास पहुंचे, तो वहां बच्ची को सामने पाया। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया और उसके माता-पिता की तलाश शुरू कर दी है। घटना पिरान कलियर क्षेत्र के गंगनहर क्षेत्र की है, जहां कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्ची पड़ी हुई मिली। बच्ची को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि कोई नवजात को कूड़े के ढेर के पास छोड़ गया था।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: रामलीला में दशरथ बने कैबिनेट मंत्री, लोगों ने की एक्टिंग की तारीफ
बच्ची रो रही थी। उसकी आवाज सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो नवजात बच्ची कपड़ों में लिपटी हुई मिली। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक बच्ची लगभग दो दिन की है। कूड़े के ढेर के पास पड़ी बच्ची के साथ कोई अनहोनी हो सकती थी, वो जंगली जानवरों का शिकार बन सकती थी, लेकिन शुक्र है कि समय रहते बच्ची को मदद मिल गई, जिससे उसकी जान बच गई। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि बच्ची कूड़े के ढेर में पड़ी मिली है। बच्ची को फिलहाल रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है। उसके माता-पिता की तलाश की जा रही है। पुलिस बच्ची के परिजनों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।