उत्तराखंड: बेटी और दामाद ने लूटा पिता का घर, नींद की गोली खिलाकर की चोरी

माता-पिता ने बेटी-दामाद को घर बुलाया। उनकी आवभगत की, लेकिन बेटी-दामाद तो कुछ और करने के इरादे से आए थे।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Sitarganj rakhi jitendra news: son in law and daughter theft in sitarganj
Image: son in law and daughter theft in sitarganj

उधमसिंह नगर: क्या जमाना आ गया है, अब तो अपने ही दगा देने लगे हैं। मामला सितारगंज का है। यहां माता-पिता ने बेटी-दामाद को घर बुलाया। उनकी आवभगत की, लेकिन बेटी-दामाद तो कुछ और ही करने के इरादे से आए थे। रात के वक्त बेटी-दामाद ने मायकेवालों के खाने में नींद की दवा मिलाई और उनके सोते ही घर में रखी नगदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। मामला काफी पुराना है। पीड़ित महिला ने अब बेटी और दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। घटना शहर के वार्ड नंबर पांच की है। यहां कमला पत्नी सुरेश अपने परिवार के साथ रहती है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसकी बेटी राखी सक्सेना ने वर्ष 2019 में उसके भाई रामबहादुर के पुत्र जितेंद्र से विवाह कर लिया था।

यह भी पढ़ें - केदारनाथ आए श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत
महिला अपनी बेटी से ससुराल में जाकर रहने को बोल रही थी। बीते 24 नवंबर की शाम दामाद जितेंद्र कुमार उसके घर आया। आरोप है कि रात को उनके खाने में राखी व जितेंद्र ने नींद का नशा मिला दिया। इसके बाद जितेंद्र ने अलमारी में रखे 55 हजार रुपये, एक तोला सोने की झुमकी, एक तोला टॉप्स, सोने की चेन और दूसरे जेवर चोरी कर लिए। सुबह पीड़ित की नींद खुली तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। दामाद, बेटी गायब थे। इसके बाद वह दामाद के घर गई। पीड़ित ने आरोपियों से जेवरात, रुपये मांगे तो उसकी बेटी, दामाद धमकी देने लगे। पीड़ित का कहना है कि चोरी की घटना में बेटी-दामाद के साथ उसकी भाभी जशोदा और भाई रामबहादुर की साजिश है। बहरहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच जारी है।