Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड में जमीन बेचने के नाम पर अबतक धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ चुके हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जमीन और घर के नाम पर धोखाधड़ी की खबरें लगातार सामने आती रही है। अब ताजा मामला हल्द्वानी से सामने आया है। हल्द्वानी के निवासी को रुद्रपुर में जमीन बेचने के नाम पर ठगों ने 20 लाख की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ठग 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी करके अब वे पीड़ित की जमीन के ऊपर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित की पहचान हल्द्वानी निवासी अब्दुल मलिक पुत्र अब्दुल रज्जाक के रूप में हुई है। अब्दुल ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि वर्ष 2006 में उन्होंने किच्छा निवासी व्यक्ति से भमरौला में 40 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से 2.39 एकड़ जमीन खरीदी थी। उन्होंने बयाना के तौर पर 20 लाख रुपये भी दिए।