Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हरिद्वार: एसएसपी के निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस ने पांच भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को गुलशन कुमार चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधि रमेश चंद्र भट्ट ने शिकायत दी। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के लिए हरिद्वार में भूमि की तलाश के दौरान 2022 में कुलदीप सिंह और उसके भाइयों कुलजीत सिंह, निर्मल सिंह, जुजार सिंह और मलागार सिंह ने संपर्क किया। ये सभी ग्राम हरदेवपुर सहदेवपुर, शाहपुर, शीतला खेड़ा के निवासी हैं। उन्होंने ट्रस्ट को रानी माजरा में भूमि दिखाकर 6.19 करोड़ रुपये में सौदा करने का प्रस्ताव दिया और बैनामा 24 मई व 16 जून 2022 को ज्वालापुर तहसील में किया गया।
ट्रस्ट के अधिकारियों ने आरोप लगाया कि इन भाइयों ने 85 लाख रुपये लेने के बाद 30 सितंबर 2022 तक बैनामा का वादा किया, लेकिन समय पूरा होने पर भी वे बैनामा करने से मना करते रहे। 16 अगस्त 2024 को ट्रस्ट के अधिकारी विनोद कुमार सिक्का ने पांचों से संपर्क किया और बकाया रकम लेकर बैनामा करने की मांग की, लेकिन उन्होंने यह करने से साफ इनकार कर दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि वे न तो संपत्ति बेचेंगे और न ही पैसे लौटाएंगे। इसके अलावा एक ही संपत्ति को अन्य लोगों को बेचने का भी आरोप लगाया गया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।