Uttarakhand: NSG कमांडो को दूसरे का प्लॉट दिखाकर 24 लाख की ठगी, पैसे लौटाने को कहा तो दी धमकी

यहां एक एनएसजी कमांडो के साथ जुड़ी जमीन से संबंधित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां ठगों ने उन्हें लाखों रुपये का चूना लगाया।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Land Fraud in Rudrapur: NSG Commando Duped of Rs 24 Lakh with Fake Plot
Image: NSG Commando Duped of Rs 24 Lakh with Fake Plot

रुद्रपुर: ठगों ने उन्हें झांसा देकर 24 लाख रुपये की ठगी की। आरोपियों ने कमांडो को दूसरे का प्लॉट दिखाया और जब उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो धमकी देना शुरू कर दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

NSG Commando Duped of ₹24 Lakh with Fake Plot

ब्रह्म कॉलोनी के विनोद सिंह, जो एनएसजी कमांडो हैं और मुम्बई में तैनात हैं, उन्होंने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उन्हें हीरा चंद और गौरव तिवारी ने एक प्लॉट दिखाया था, जो गुलमोहर कॉलोनी स्थित था। दोनों ने कहा कि यह प्लॉट बिकने के लिए तैयार है और इसकी कीमत 27 लाख रुपये है। विनोद ने 20 सितंबर 2022 तक कुल 24 लाख रुपये दे दिए, शेष रकम रजिस्ट्री और बैनामा के बाद देने का वादा किया।

आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी

जब विनोद ने जमीन का कब्जा लेने की कोशिश की, तो उन्हें यह पता चला कि यह प्लॉट किसी और की है। जब उन्होंने आरोपी से रकम वापस मांगी, तो दोनों ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।