Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: विधौली के कंडोली-पौंधा मार्ग पर प्लॉट दिलाने का झांसा देकर चार आरोपियों ने एक व्यक्ति से 50 लाख रुपये ठग लिए। मामले की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कंडोली प्रेमनगर निवासी राकेश त्यागी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून निवासी राजीव त्यागी, उनकी पत्नी उमा त्यागी, वसुंधरा गाजियाबाद निवासी ओमदत्त त्यागी और शामिली यूपी निवासी मोहित कुमार मलिक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। राकेश का कहना है कि इन आरोपियों ने पुराने संबंधों का फायदा उठाकर उन्हें पौंधा-बिधौली मार्ग पर स्थित एक प्लॉट सस्ते दाम पर दिलाने का झांसा दिया। उन्होंने दावा किया कि इस सौदे में उनका कोई निजी स्वार्थ नहीं है और यह सिर्फ मित्रता और भरोसे के आधार पर हो रहा है। भरोसा करके राकेश ने 16 जनवरी 2018 से पहले 50 लाख रुपये का भुगतान तीन किश्तों में किया, जिसमें 15 लाख रुपये उनकी बहन के खाते से चेक के माध्यम से और 35 लाख रुपये नकद दिए गए।
जब प्लॉट सौदा पूरा नहीं हुआ, तो राकेश ने आरोपियों से अपनी रकम लौटाने की मांग की। हालांकि आरोपियों ने पैसे वापस करने से इनकार करते हुए उन्हें जान से मारने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रेमनगर थाने में राजीव त्यागी और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।