उत्तराखंड: एकतरफा प्यार में पागल युवक ने खुद का गला रेत लिया, हालत बेहद गंभीर

लड़का मन ही मन एक लड़की से प्यार करता था। उसने लड़की के पिता से शादी की बात भी की, लेकिन लड़की के पिता ने दोनों की शादी कराने से साफ इनकार कर दिया।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
haridwar youth cut neck: Youth cut his neck in haridwar
Image: Youth cut his neck in haridwar

हरिद्वार: एकतरफा प्यार जब सनक बन जाए, तो जान आफत में पड़ते देर नहीं लगती। अब हरिद्वार में ही देख लें, यहां लड़का मन ही मन एक लड़की से प्यार करता था। उसने लड़की के पिता से शादी की बात भी की, लेकिन लड़की के पिता ने दोनों की शादी कराने से साफ इनकार कर दिया। इस बात से आहत लड़के ने आज धारदार हथियार से अपना गला काट लिया। लड़का अभी जिंदा है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वो बात करने की स्थिति में भी नहीं है। पुलिस को युवक के पास से चाकू व एक ब्लेड मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका पता लगा रही है। घटना हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल की है। जहां सैलो कंपनी चौक पर एक युवक ने अपने गले पर धारदार हथियार से वार दिया। गला कटते ही खून का फव्वारा छूट पड़ा। इस बीच किसी ने पुलिस को खबर कर दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: सड़क पर दारू के नशे में धुत पड़ा मिला सिपाही, वायरल हुआ वीडियो
थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है लेकिन युवक ने इशारे से जानकारी दी है कि उसने अपना गला खुद ही काटा है। घायल युवक के साथी ने पुलिस को बताया कि उसका दोस्त मूलरूप से यूपी के मिर्जापुर का रहने वाला है। वो पिछले कुछ समय से एक लड़की से प्यार करता था, उससे शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के पिता को ये मंजूर नहीं था। उन्होंने अपनी बेटी की शादी युवक से कराने से इनकार कर दिया। तब से उसका दोस्त परेशान चल रहा था। हताशा में उसने अपना गला काटकर जान देने की कोशिश की। फिलहाल युवक अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।