Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में आपदा जैसे हालात बने हुए हैं। काल बनकर बरस रही बारिश अब तक 46 से ज्यादा लोगों की जान ले चुकी है। जगह-जगह राहत-बचाव कार्य चल रहे हैं, जानें बचाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कुछ लापरवाह कारिंदों की नींद नहीं टूट रही। अब हरिद्वार के लक्सर में ही देख लें। यहां डीएम ने एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया तो स्वास्थ्य केंद्र में एक-दो नहीं पूरे 30 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात 35 में से कुल 5 कर्मचारी ही मौजूद मिले। यहां तीन डॉक्टर तैनात हैं, लेकिन इनमें से भी दो अनुपस्थित थे। और तो और खुद स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक भी गैरहाजिर थे। एक साथ इतने कर्मचारियों को गैरहाजिर देख डीएम विनय शंकर पांडे का पारा चढ़ गया। उन्होंने इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को तगड़ी लताड़ लगाई। साथ ही एक साथ सभी कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया.